Offer, Mobile and Technology, Whatsapp,Gmail, Paytm,Earn Money Online, letest technology news

Ad

Monday, September 17, 2018

Whatsapp group कैसे बनाते हैं। whatsapp group kese banate hai or link kese send karte hai.

नमस्कार दोस्तो, आज में आपको Whatsapp group कैसे बनाते है, इसकी पूरी जानकारी दूंगा। क्योकि आज हर कोई सोशल मीडिया का उपयोग करता है, फिर चाहे वह Facebook , WhatsApp , Instagram हो या फिर twitter या फिर telegram हर व्यक्ति इनमे से किसी न किसी एप्पलीकेशन का use करता है।
   फिर चाहे वो चैटिंग के लिए हो, photo send करने के लिए हो या फिर किसी अन्य आवश्कता की पूर्ति के लिए। तो चलिए जानते है ,
           आप किस प्रकार आप whatsapp group बनाकर अपने दोस्तों को जोड़ कर सबको एक साथ massage कर सकते हो। और अपने विचारो को या फिर किसी जानकारी को एक साथ सभी तक पहुंचा सकते है।


Whatsapp group बनाने के लिए

सबसे पहले आप WhatsApp ऐप को ओपन कर ले, इसके बाद आपको WhatsApp के कोंटेक्ट में में जाना है।

अब आप उन कांटेक्ट को चुन ले , जिन्हें आप WhatsApp ग्रुप में ऐड करना चाहते हैं । लॉन्ग प्रेस करके आप उन पर टिक कर सकते हैं।

Whatsapp contact


अब जब आपने न्यू WhatsApp ग्रुप के लिए कांटेक्ट पर टिक कर लिए हो ,तब आपको ऊपर साइट न्यू ग्रुप का ऑप्शन दिखाई देगा आप उस पर पर क्लिक कर दे।

अब आपके सामने नीचे की साइड पर एक एरो दिखाई देगा आप उस पर क्लिक कर दें। आप के चुने गए कांटेक्ट सेलेक्ट हो चुके हैं हैं।

अब आपसे ग्रुप का सब्जेक्ट पूछा जाएगा यहां, पर आपको अपने ग्रुप को एक नाम देना है । और साथ ही साथ ग्रुप आइकॉन भी देना है, आप चाहो तो ग्रुप आइकॉन छोड़ सकते हैं। यह ऑप्शनल होता है, और यदि आप चाहो तो कोई एक फोटो भी लगा सकते हो।  तो आप अपने ग्रुप का नाम लिख दे।

New whatsapp group


अब राइट के निसान पर क्लिक कर दें, अब आपका न्यू WhatsApp ग्रुप बन चुका है। यदि आप इसमें और भी मेंबर्स को ऐड करना चाहते हैं । तो आप इस ग्रुप को खोलें और ऊपर , हैडर पर क्लिक करें । वहां आपको ऐड पार्टिसिपेंट का ऑप्शन मिल जाएगा। जिस पर क्लिक करते ही, आपके मोबाइल के सभी WhatsApp कांटेक्ट सामने आ जाएंगे जाएंगे आप जिसे चाहो ऐड कर सकते हो।
                           
                                   अब आप अपने न्यू WhatsApp ग्रुप की लिंक अपने सभी ओल्ड WhatsApp ग्रुप में दे सकते हैं,। और ज्यादा  मेंबर्स को ऐड कर सकते हैं।

अपने WhatsApp ग्रुप के लिंक शेयर करने के लिए

अपने WhatsApp ग्रुप को ओपन करें, और ऊपर  ग्रुप के नाम पर क्लिक कर दें ।आपके सामने ग्रुप के सारे मेंबर की लिस्ट ओपन हो जाएगी और ग्रुप मेंबर के नामों के ऊपर     invite via link  मिल जाएगा,

Invite link

                                   जहां से आप WhatsApp ग्रुप की लिंक को कॉपी कर सकते हैं , और साथ ही साथ सीधे दूसरे ग्रुप में शेयर भी कर सकते हैं।

                                       मुझे उम्मीद है ,आप अब Whatsapp ग्रुप बनाना सीख चुके हैं ।आप इस पोस्ट से संबंधित अपना कीमती सुझाव हमें नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर दें ।आपका इस पोस्ट को पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

3 comments: